मेरठ। कैविट्स लेडिज क्लब ने शनिवार को नवरात्रि का कार्यक्रम गंगा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया। कार्यक्रम में पारुल और राशि ने सभी को तंबोला खिलाया। बेस्ट ड्रेस गीतांजली जैन की रही। सभी ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. कविता जैन, नमिता, रेखा, किरण, श्वेता और नीतू का सहयोग रहा।