मेरठ। शारदा रोड चौराहे पर झंडे वाले की दुकान पर नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने अतिक्रमण हटाया। टीम ने दुकान के चबूतरे पर जेसीबी चलवाकर चबूतरे का अतिक्रमण तोड़ दिया और बाहर लगे बैनर और पोस्टर भी हटा दिये। इस दौरान प्रवर्तन दल की पूरी टीम मौजूद रही, जबकि कार्यवाही के दौरान चौराहे पर जाम भी लग गया। याद रहे इससे पहले भी नगर निगम द्वारा झंडे वाले की दुकान को कई बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी हो चुका है। इसके अलावा नाले के उपर दुकान बनाने वाले अन्य दुकानदारों के चबूतरों पर भी नगर निगम का बुलडोज़र चला।