फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिमी क्षेत्र की बड़ी बैठक करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, रणनीति की तैयार

मेरठ। मेरठ में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर बात हुई। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक बैठक है, इसमें पार्टी के कार्यक्रम, अभियानों पर चर्चा की जा रही है। सेवा पखवाड़ा पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अलग-अलग आयोजन होंगे। भाजपा सरकार के कामकाजों को हम जनता के बीच लेकर आएंगे। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की जो 8 सीटें हैं उनको लेकर रणनीति बनाएंगे। मेरठ में भी इसमें एक सीट है इस चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें