फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में भाजपा नेता का बड़ा आरोप, बोले- भ्रष्ट अधिकारियों के कारण यूपी में मिली बड़ी हार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Jun 2024 02:12 PM IST

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के चलते एनडीए को कई सीट से हाथ धोना पड़ा। उच्च नेतृत्व अभी हार को लेकर समीक्षा कर रहा है, ऐसे में पूर्व श्रम कल्याण विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अधिकारियों पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता की जगह भ्रष्ट अधिकारियों को हार का कारण बताया।

एक तरफ योगी सरकार और मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत और उत्तर प्रदेश का जोरों शोरों से नारा दे रहे थे, वहीं, सुनील भराला का यह बयान वाला वीडियो अपनी ही भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है।

एक मिनट का वीडियो जारी कर किया डिलीट
लगभग एक मिनट का यह वीडियो है, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि, यह वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में हैं। इस मामले में पंडित सुनील भराला का कहना है वीडियो अधूरी है, पीए ने गलती से पोस्ट कर दी। कुछ बातें छूट गई है। सभी अधिकारियों के लिए यह बात नहीं कही गई। कुछ थानों और तहसील पर लूट मचा रखी है, जिस कारण वहां की जनता त्रस्त है। यह भी एक कारण बड़ी हार का हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें