फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन, कलाकारों ने शुरू की रिहर्सल

प्रत्युष शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 07:40 PM IST

मेरठ। दौराला में राम लखन रंगमंच कमेटी के तत्वावधान में शिव मंदिर रेलवे स्टेशन रामलीला मैदान में शुक्रवार को रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया गया। पूजा अर्चना के यजमान वीरेंद्र ठेकेदार, ओमपाल चौहान, सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ कल्लू, संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय रहे। पंडित शिवम शास्त्री ने विधि विधिान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। महामंत्री हरपाल चौहान ने बताया कि रामलीला मंचन का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा, जिसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। बताया कि रामलीला मंचन में पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकार अपनी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए बिना किसी शुल्क के मंचन करते हैं। इनमें, कोई व्यापारी है तो कोई प्राइवेट नौकरी करता है। पूजा अर्चना के दौरान रजनीश, दीपक, अतुल, विपिन, प्रदीप, मोहन, ज्योति, अमित, मुकेश, अंकित, संजीव, विनीत, अंकुर, मोहित, रविंद्र, चंद्रपाल, सुंदरलाल, प्रदीप, लोकेश, विकास, राजीव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें