मेरठ। मवाना के मौहल्ला काबलीगेट मुबारिकपुर रोड़ पर बिजली का खंबा हटाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच और मारपीट हो गई, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मुबारिकपुर रोड़ पर अनिल सक्सेना के घर के बाहर विद्युत विभाग ने दो दिन पूर्व एक नया खंबा लगाया है.अनिल सक्सेना ने घर के बाहर खंबा लगाने का विरोध किया था जबकि पड़ोसियों को खंबा लगाए जाने से कोई समस्या नहीं थी ,आज अनिल सक्सेना द्वारा हथौड़ा लेकर खंबे को तोड़ने का प्रयास किया गया जिसका कालोनी वासियों ने विरोध किया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई,घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में अभी तक किसी किसी भी पक्ष में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है।