फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया रोष

मेरठ। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को दौराला में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मौ. युनूस का पुतला फूंका। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि हिंदू युवक दीपू चंद को पेड़ से बांधकर जला दिया गया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की। कहा कि वहां की सरकार बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों की रक्षा नहीं कर पा रही है, लगातार उन पर हमले हो रहे है, उनके घर जलाएं जा रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मौ. युनूस का पुतला फूंका। इस दौरान दीप चंद की आत्मा की शांति के लिए कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ठा. जगपाल सोम, मुकेश, संजय, मनीष, राधेश्याम, अमित, पिंटू, अंकित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें