फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: चोर समझ कार सवारों पर किया हमला, कार में तोड़फोड़, पुलिस को तहरीर दी

बागपत के रटौल में ड्रोन की दहशत को लेकर पहरा दे रहे युवकों ने एक कार सवारो को चोर समझ देर रात्रि हमला कर कार में तोडफोड की पीड़ित के रिश्तेदारों ने थानें में तहरीर देते हुए कारवाही की मांग की है। रटौल झेत्र में भी ड्रोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कई दिन से रटौल में ड्रोन की दहशत को देखते हुए युवक लाठी-डंडों के साथ पहरा दे रहे है। रविवार देर रात्रि पहरा दे रहे कस्बे को लोगो को नहर के पुल के समीप देर रात्रि एक कार आयी तो युवकों ने कार रूकवानें की कोसिस की लेकिन कार चालक ने कार नही रोकी तो युवकों ने कार पर हमला बोल तोड़फोड़ शुरू कर दी कार में गुडडू पुत्र सिराज, जुनैद पुत्र मुमताज, महमूद अकरम पुत्र इज्जत अली व आसिफ पुत्र शाहिद निवासी अलीगढ़ सवार थे। जो रटौल कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में इब्बन चौधरी के यहा आये थे। लाठी-डंडे सवार युवकों को बदमाश समझ गाडी नही रोकी थी। जिसके चलते गाड़ी में तोड़फोड़ हुई रटौल निवासी इब्बन ने 150 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए कारवाही की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें