बागपत जनपद में लुहारी गांव के रहने वाले ईंट भट्ठे के मुनीम सचिन उर्फ (38) की ढिकाना गांव के मे हत्या कर शव तेजाब से जलाकर ईंख के खेत मे फेंक दिया। शनिवार को ईंख के खेत में कंकाल पड़ा मिला, वहां आए छोटे भाई सोमकुमार ने मोबाइल और कपड़े देखकर पहचान की। दाहा गांव के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसके बहनोई सचिन को 29 जून को पड़ोस के दो युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए और कई घन्टे बाद शराब के नशे में वापस लौट आए। उसकी बहन पूनम ने दोनों युवकों से अपने पति के बारे ने पूछा तो उन्होंने बात नही की। इसके बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नही की गई। इसके बाद से तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार की सुबह ढिकाना गांव के जंगल मे कंकाल मिलने की जानकारी मिलने पर वहा पहुंचे तो उसकी पहचान सचिन के रूप में हुई। दरोगा पर धमकाकर भगाने का आरोप लगाया दीपक ने आरोप लगाया कि बहनोई को तलाशने की मांग को लेकर बोहला चौकी पर पहुंचे थे, लेकिन दरोगा ने शराब के नशे में कही पड़ा होने की बात कहकर उन्हें भगा दिया था।