फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Jun 2025 10:14 AM IST

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की रविवार रात बदमाश गौरव सिरोही से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश खतौली में हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी निवासी कल्पना ने रविवार रात थाने पर किस दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पति राहुल पर बदमाश ने तमंचा तान दिया था। विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में पीड़ित घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस बदमाश की तलाश में लग गई थी। पुलिस ने एलआईसी कट के पास बदमाश की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर मेरठ, बागपत व दिल्ली में 20 मुकदमे दर्ज है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाश पुलिस हिरासत में है। बदमाश को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें