आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत मेरठ शहर, मेरठ कैंट और किठौर विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने मेरठ शहर से बदर अली, मेरठ कैंट से संजीव पाल और किठौर से बाबर चौहान खरदौनी को जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद मेरठ की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।