मेरठ। पराग डेरी के दूध उत्पादकों द्वारा कई महीनो का भुगतान न होने से नाराज होकर सोमवार को पराग डेयरी में गेट पर हंगामा किया गया। दर्जनों की संख्या में मौजूद दुग्ध उत्पादकों ने बताया कि डेरी पर कई महीनो का भुगतान बाकी है। 3 घंटे चले हंगामा के बाद पराग डेरी के जीएम ने जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया।