मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड मामले में कोर्ट पहुंचीं उनकी मां मुनेश देवी ने आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ जैसा किया गया, आरोपियों को भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। मुनेश देवी ने कहा कि यदि आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलती है, तो वह न्याय के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगी।