कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। उत्तराखंड में उच्चाधिकारियों की मीटिंग होने के बाद अब मेरठ के एडीजी ज़ोन भानू भास्कर ने ग्राउंड लेवल पर आकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखना शुरू कर दिया। शनिवार को एडीजी भानू भास्कर पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने निकले, जहां उन्होंने कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा। उनके साथ डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधी नैथानी, एसएसपी मेरठ डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा भी रहे, जिनको एडीजी ने कई ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिये।