फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट और पथराव, युवक को गोली मारी

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 11:52 PM IST

मेरठ। एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया। युवकों के दो पक्षों में मारपीट, पथराव हुआ। ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान 21 साल के युवक के जांघ में गोली मार दी गई। घटना की वीडियो वायरल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंचौली थाना क्षेत्र के सिखैड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय शिवम चौहान अपने भाई निखिल के साथ निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर क्रिकेट खेलने गया था। उसके साथ कस्तला गांव के युवक भी थे। वहीं, दूसरी ओर टीम में नंगला मुख्तयारपुर गांव से आर्यन चौहान, उदित जाट, कार्तिक धामा, हर्ष पंडित, उज्जवल आदि युवक थे। तभी किसी बात पर दोनों टीमों में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है आर्यन और उदित ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली शिवम पर चला दी। गोली जांघ में जाकर लगी। पास से गुजर रहे वाहन सवार रुके और शिवम पक्ष के अन्य युवकों को आता देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित के परिजनों ने इंचौली थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, घायल को जसवंतराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें