फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंज प्यारों की अगुवाई में निकला विशाल नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

मेरठ। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के साथ निकाला गया यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा सत्संग कंकरखेड़ा से आरंभ होकर शाम को गुरुद्वारा सिंह सभा पर संपन्न हुआ। जगह-जगह संगत पर पुष्प वर्षा की गई और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन में मुख्य रूप से धीर सिंह, अजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, इकबाल सिंह धारीवाल, जगदीप सिंह बरनाला, अमरजीत सिंह जग्गी, परमजीत सिंह रोकी, किशन सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे। नगर कीर्तन का शुभारंभ अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया एवं पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ। सबसे आगे महिलाएं मार्ग पर जल छिड़काव और झाड़ू लगाने की सेवा कर रही थीं। उनके साथ जगदीप बरनाला, आकाश वीर और शैकी वीर पानी की बाल्टी भरने में सहयोग दे रहे थे। वहीं गोरी वीर अत्यंत श्रद्धा के साथ पुष्प सेवा करते हुए चल रहे थे। पूरे नगर कीर्तन के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें