मेरठ। सरधना के नवाबगढ़ी गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, फावड़े से भी हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष पर गोली मारने का भी आरोप है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।