फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, गांव में तनाव का माहौल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के टेहरकी गांव में शनिवार शाम एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना भेजा। घटना के अनुसार, सुबह कार्तिक उर्फ विष्णु घर के पास दुकान से सामान लेने गया था। तभी दूसरे समुदाय का सोनू तेज रफ्तार मोटरसाइकिल लेकर निकल रहा था। टकराने से बचने के लिए विष्णु ने उसे धीरे चलने को कहा, जिससे गुस्साए सोनू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया। शाम को विष्णु फिर से सामान लेने गया। तभी सोनू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए विष्णु के पिता मिंटू, चाची मीनाक्षी और दादी बाला भी घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि अफवाहों में आकर स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश न करें। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दो समुदायों के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें