मेरठ में किन्नरों का रौद्र रूप देखने को मिला जब उन्होंने आनंद अस्पताल में जोरदार हंगामा और तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद किन्नर फाको उर्फ तासी को गोली लगी थी और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में ही किसी ने अफवाह फैला दी कि किन्नर फाको की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई है, जिसके बाद किन्नरों ने घंटों हंगामा किया।