दिल्ली गेट पर चल रहे किसानों के आंदोलन में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। सहारनपुर में हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर प्रदर्शन करने के बाद ब्राह्मण समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।