मेरठ एक अनूठे रिकॉर्ड का साक्षी बना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम में तीन लाख से ज्यादा स्वयं सेवक गणवेश में कदमताल करते दिखे। वहीं 'राष्ट्रोदय' कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों का मुस्लिम समाज के लोगों ने 'भारत माता की जय' के साथ स्वागत किया।