मेरठ में समाजवादी पार्टी से महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया के पति ने पार्टी के पदाधिकारियों पर हार का ठीकरा फोड़ा। दीपू के पति के मुताबिक पार्टी का कोई भी बड़ा नेता प्रचार में शामिल नहीं हुआ। तीन वॉर्डों में जहां करीब 17 हजार वोट थे, वहां से कोई सपोर्ट नहीं मिला। अब उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उठाने की बात कही है।