उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का नामांकन में पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने के बाद शुभकामना बैंक्वट हॉल में जनसभा को संबोधित किया। शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंकट हॉल में जनसभा के बाद डिप्टी सीएम ने अपनो रोड शो शुरू किया। इससे पहले उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया जिस तरह प्रत्याशी बदल रहे हैं उन्हें समाजवादी पार्टी का नाम अदला-बदला पार्टी रख देना चाहिए।
मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो इस क्रांतिकारी भूमि में पैदा हुए उन्होंने भी नहीं सोचा कि वह यहां से भाजपा से प्रत्याशी बनेंगे। उन्हें अग्रिम बधाई आप लोगों की तरफ से दे रहा हूं। काशी विश्वनाथ के बाद रिकॉर्ड जीत का रिकॉर्ड मेरठ से बनना चाहिए। सभी कर्ताधर्ता जिनके कंधों पर 26 अप्रैल का भार सभी जुट जाएं।