शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा किया है। दो दिन पहले पुलिस को शहर के साईंपुरम इलाके में एक शव मिला। शव तेजाब से जला हुआ था। इसके पास ही पुलिस को एक आधार कार्ड और शव भी मिला। लेकिन पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरु की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कर्ज में डूबे हुए एक शख्स ने अपने दोस्त की हत्या कर उसके पास अपना आधारकार्ड और शर्ट रख दी। ताकि लोग उसे मरा हुआ समझे। आरोपी को ये आइडिया फिल्म अंधा कानून देखकर आया।