मेरठ पुलिस ने ठेकेदार से हुई एक लाख की लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में गाजियाबाद में तैनात एक जूनियर इंजीनियर सहित तीन लोगों को पकड़ा है। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि ये लूट का मामला नहीं है। दरअसल, एक ठेकेदार को विभाग में निकले टेंडर से रोकने के लिए दूसरे ठेकेदार के साथियों ने उसके कागजात छीने लिए थे।