मेरठ के इंचौली से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जहां एक पिता ने अपनी सात महीने की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपना जुर्म छिपाने के लिए उसके शव को खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।