मेरठ में मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना सर गांव के कमालपुर मेडिकल थाना की है। जहां रोज की तरह मदरसे में पढ़ने जा रहे दो छात्रों को बाइक पर सावर होकर आए बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। पहले एक बच्चे के हाथ पैर को बांधकर पास में फेंक दिया और फिर दूसरे बच्चे को अपने साथ उठा ले गए। चार बदमाशों ने मिलकर इस किडनैंपिग को अंजाम दिया।