मधुबन थाना क्षेत्र के बौला पुल के पास से मंगलवार की भोर में पुलिस ने कुंवरपुरवा निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते 23 अप्रैल की सुबह उसने मिट्टी लगे ट्रैक्टर ट्राली को तेज गति से चलाते हुए डिंपल (6) को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। डिंपल रामप्रवेश राजभर की इकलौती बेटी थी। कुंवरपुरवा प्राथमिक विद्यालय से लंच के दौरान खाना खाने घर जा रही थी। घटना के बाद संदीप ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया था। सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पिता रामप्रवेश राजभर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने बौला पुल के पास से संदीप को गिरफ्तार कर लिया। मानक के विपरीत व्यवसायिक रूप से खनन करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।