फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी की दुकान बंद कराने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 May 2025 05:37 PM IST

ताड़ी की दुकान बंद कराने को लेकर बुधवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नियामुपुर की महिलाओ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगते हुए कहा कि गांव में आबादी से सटे ताड़ी की दुकान है। वहां के लोगो की भीड़ इकठ्ठा करा करके ताड़ी व देशी व कच्ची शराब पीलाने व जुआ खेलने का काम किया जा रहा है। ताड़ी व शराब पी लेने के बाद वहां जो लोग बाहरी आते है वे लोग ताड़ी पीकर नशे में धुत होकर सुबह से लेकर रात्रि तक जोर-जारे से चिल्ला-चिल्लाकर गन्दी गन्दी गालियां व अश्लील हरकत करते हैं, उसी रास्ते से गांव की बच्चियां स्कूल पढ़ने जाती है तथा गांव की महिलायें सुबह व शाम अपने खेतो में काम करने के लिए व टहलने के लिए उसी रास्ते से जाया करती हैं। महिलाओं का आरोप है कि ताड़ीखाने में नशे में धुत लोग बच्चियों व महिलाओं को देखकर अश्लील हरकते करना इन लोगो का रोज का काम बना हुआ है। ताड़ी पीने वाले लोगो के इस हरकत से पुरे गांव की बच्चियां और महिलाएं डरी व सहमी रहती है, बच्चियों द्वारा कई बार अपने परिवार में इसकी शिकायत की तो उनके परिवार के लोगो द्वारा ताड़ी बेचने वाले तथा पीने वाले लोगो को कई बार समझाया-बुझाया गया कि गांव की बच्चियों व महिलाओं के साथ कभी भी कोई अनहोनी या अप्रिय घटना हो सकती है। उसके बावजूद भी वह लोग नही मान रहे है। कहा कि हम प्रार्थीगण के मना करने पर उपरोक्त सुबाष व उसके सहयोगी लोग आमादा फौजदारी है ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवही करते हुए उपरोक्त ताड़ी की दुकान को रास्ते में लगाने व पीने व पीलाने से मना किया जाना न्याय व जनहित में आवश्यक है। महिलाओं ने मांग किया है कि ताड़ी की दुकान को बंद कराया जाए। प्रदर्शन के मुहल्लावासी शमा गौतम,किरण,कुसुम,बसंती, सुमन,सरोज,सुखवंती,बचुनी,पप्पु भारती आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें