फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दोपहर बाद मौसम में आया बदलाव, तेज हवा के साथ हुई बारिश से गिरा पेड़ और पोल; VIDEO

नौ तपा समाप्त होने के बाद पहले दिन तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर तक तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते मधुबन मझवारा मार्ग स्थित नंदौर बाजार के मुख्य मार्ग पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, इसके चलते यातायात प्रभावित रहा। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। धूप छांव होता रहा, दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गो पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर देखे गए। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 42 प्रतिशत रही। जबकि 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। मंगलवार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, बेल का शरबत सहित शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव दिखा। जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान मधुबन मझवारा मार्ग स्थित नन्दौर बाजार में तेज हवा के साथ बारिश में मुख्य मार्ग पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, इससे यातायात के साथ विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें