फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मऊ में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, किसानों के लिए मुसिबत

मऊ जिले में प्रकृति की दोहरी मार ने क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे अचानक चली तेज हवाओं और उसके साथ हुई मूसलाधार बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खास तौर पर सबसे अधिक बारिश मधुबन तहसील के क्षेत्र में हुई। शुक्रवार को हुई अचानक बारिश से किसानों के लिए यह किसी आपदा से कम नहीं है। पिछले दिनों हुई बारिश से किसान उससे नुकसान से उबरे भी नहीं थे कि दोबारा हुई इस बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी। खेतों में काटकर सुखाने के लिए छोड़ी गई सरसों की फसल पूरी तरह भीग गई है। किसानों को डर है कि धूप न निकलने और नमी बने रहने के कारण फसल खेत में ही सड़ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें