अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ी।बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा। साथ ही 12 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में ओल्ड पावर हाउस क्षेत्र बास की मस्जिद, कासिमपुर, सोनिया बाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ छापेमारी किया। विद्युत चेकिंग में 34 परिसरों की चेकिंग के दौरान 10 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। साथ ही फैजुल हसन पुत्र अब्दुल हसन, आमिर फजल पुत्र अब्दुल कबीर, असलम पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, शादाब अनवर पुत्र इकबाल अहमद, वकील अहमद पुत्र हाजी रहमान, अली नवाज पुत्र स्वर्गीय अफसाख अहमद, लियाकत अली पुत्र सुल्तान, महताब आलम पुत्र फ़ैज़ अहमद, नूरुद्दीन, शाहनवाज सरोवर पुत्र मसूद अहमद, फैजल रहमान पुत्र मोहम्मद नईम सहित 12 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया। बड़े परिसर पर भार वृद्धि करने की कार्यवाही की गई।