मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार की 11 बजे बाइक सवार दो लोगों ने फ्यूल मैन के साथ मारपीट किया। मारपीट करने वालों ने अपने पास बस्ती से लोगों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर मैनेजर को मारपीट कर तोड़फोड़ की। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जानकारी के मुताबिक सिमरी जमालपुर स्थित मोनाकी देवी फिलिंग स्टेशन पर दोपहर करें 11 बजे बाइक सवार दो युवक आए। किसी बात को लेकर फ्यूल मैन से कहासुनी कर उसके साथ मारपीट करने लगे। पूरी घटनाक्रम देखने के बाद जब मैनेजर अमिताभ सिंह मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस को दे रहे थे। उसी समय बाइक सवार केबिन में घुसकर मैनेजर को भी मारने पीटने लगे। केबिन में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला करने वालों ने दौरान फ्यूल में के पास रखे बैग से पैसे भी निकाल लिया। बैग की छीना झपटी के बीच कुछ पैसा वही जमीन पर भी गिर गया। पीड़ित की तहरीर पर पहुंची पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और वीडियो अपने साथ ले गई। मैनेजर ने पुलिस को दिए तहरीर में मांग किया कि हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।