मऊ नगर पालिका द्वारा डपिंग ग्राउंड होने के बाद भी आबादी और हाइवे किनारे नगर के वार्डो से निकलने वाला कचरा को डंप किया जा रहा है।सोमवार को ऐसे हकीकतपूरा ओवरब्रिज के बगल में डंप कचरे में सोमवार की देर रात 10 बजे आग लग गई।स्थानीय लोगों ने इस आग लगने का कारण सफाई कर्मचारियों पर लगाया।उधर कचरे के आग की सूचना किसी ने फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।लोगों का आरोप था कि कचरा निस्तारण के लिए यह आग लगाया गया।उधर आग पर काबू नहीं होने से वह अगल बगल के खेतों में तैयार गेहूं की फसल तक पहुंच सकती थी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह,अवधेश मौर्या, रामानंद मौर्या, पराग यादव, शिशुपाल मौर्य, संजय मौर्या, सरवन मौर्या आदि ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है। इस कूड़े में बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आसपास के किसानों की खड़ी फसलें गंभीर खतरे में आ गई हैं। सोमवार की रात इस डंप कचरे में आग लग गई। बताया कि कचरे में लगी आग जब विकराल रूप पकड़ने लगी तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इस बीच रात दस बजे पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।लोगों का माने तो आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो आग अगल बगल में तैयार गेहूं की फसल को अपने जद में लेती।जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता।