फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा, आमने- सामने से दो बाइकों की टक्कर; तीन घायल

प्रगति चंद Updated Fri, 17 Oct 2025 03:02 PM IST

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र केकटघरा शंकर बगीचे के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइक आमने- सामने भीड़ गईं। हादसे में एक बाइक चालक और दो सवार महिला घायल हो गई। घायलों की पहचान सैलाबी देवी (65), अशोक कुमार (40) और गुनगुन (20) के रूप में हुई है। सैलाबी देवी और अशोक कुमार छपरा चक्र मुस्तफा, पोस्ट बीबीपुर थाना घोसी निवासी के रूप में हुई। जबकि गुनगुन रसूलपुर, थाना दोहरीघाट की रहने वाली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को फतेहपुर मांडव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। उधर, दूसरा बाइक चालक घायल अवस्था में ही बाइक लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर थाना प्रभारी मधुबन राजीव सिंह ने बताया कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है, तहरीर अभी नहीं मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें