फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड की महारानी सुथीदा की सादगी ने बाजारवासियों का जीता दिल, VIDEO

घोसी कस्बा के मझवारा मोड़ पर बुधवार की सुबह उस समय लोगों में कौतूहल और उत्साह का माहौल बन गया, जब थाईलैंड के राजा की चौथी पत्नी महारानी सुथीदा बजरासुधाबिमलाक्षाना सादगीपूर्ण अंदाज में बाजार भ्रमण के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 11 बजे महारानी मझवारा मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में कुछ समय तक ठहरीं, जिसके बाद वह पैदल ही लगभग 250 मीटर दूर स्थित मझवारा मोड़ की ओर चल पड़ीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महारानी ने स्थानीय मिठाई की दुकान से जलेबी, फल की दुकान से फल, मूंगफली खरीदी। आम लोगों की तरह बाजार में पहुंचकर खरीदारी करते हुए उन्होंने अपनी सादगी और सहजता से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान वह स्थानीय लोगों के व्यवहार, रहन-सहन और बाजार की गतिविधियों को बड़े ही ध्यानपूर्वक देखती नजर आईं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बेहद नजदीक से समझने का प्रयास किया। महारानी के बाजार में आने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई। जाते-जाते महारानी सुथीदा ने जलेबी, मूंगफली और फलों के स्वाद की सराहना की। यहां मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत नजर आईंं।उन्होंने भारत सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि कदम-कदम पर मिली सुरक्षा और सम्मान उन्हें विशेष अनुभूति प्रदान करता है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें