मऊ जिले में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम के खिलाफ फाइलों के निस्तारण में मनमानी और एक पक्षीय फैसला करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी किया और एसडीएम कार्यालय/न्यायालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि फाइलों के आदेश को रिस्टोर करने की अपील पर भी उप जिलाधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तहसील के अधिवक्ता शुक्रवार को आंदोलित हो गए। अधिवक्ता अली अकरम एडवोकेट, महेंद्र राय, खुर्शीद अहमद, अशोक कुमार, लाल जी आदि का कहना है कि एसआईआर के दौरान अधिकारी और कर्मचारी न्यायालय में नहीं बैठते थे। महीने से न्यायालय का कार्य बाधित है । इस बीच सैकड़ो फाइलों को उपजिलाधिकारी ने बिना सुनवाई किए खारिज कर दिया है। जानकारी पर अधिवक्ताओं को न तो आदेश की नकल दी जा रही है और न ही आदेश को रिस्टोर के आवेदन पर सुनवाई हो रही है। अधिवक्ताओं का यह भी आरोप है कि उप जिलाधिकारी का व्यवहार बार- बेंच के विपरीत है । शुक्रवार को सुबह तहसील खुलते ही अधिवक्ता एसडीएम के न्यायालय और कार्यालय के पर जाकर नारेबाजी के बाद म वहीं धरने पर भी बैठ गए। इस दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ता अर्शे आलम , इनाम खान, प्रदीप उपाध्याय,संतोष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, संजय कुमार, आज उपस्थित रहे।