फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी बोले- हर समय मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहे जवान, VIDEO

पुलिस लाइन में शुक्रवार को सप्ताहिक परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा किया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान एसपी ने ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट की जांच की। साथ ही पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने को लेकर क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने और रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस दौरान व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र,प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें