मऊ में एएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में रविवार की देर शाम संत रविदास जयंती को लेकर रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च गाजीपुर तिराहा से शुरू होकर आजमगढ़ मोड़, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान एएसपी ने भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षा के बारे आश्वस्त किया।इस दौरान शहर कोतवाली, सरायलखनसी थाना, दक्षिण टोला थाने के पुलिस जवान शामिल रहे।