मऊ के नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर-4 स्थित हरिजन बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के अभाव है। समस्या के निस्तारण को लेकर बार-बार नगर पंचायत का चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। सोमवार को आक्रोशित वार्डवासियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि बस्ती आज भी सड़क, नाली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बारिश का मौसम शुरू होते परेशानियां कई गुना बढ़ जाएगी। लोगों ने बताया कि बस्ती में न तो पक्की सड़क है और न ही नालियों की उचित व्यवस्था। हल्की बारिश होने पर ही पूरे क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आवागमन करना किसी चुनौती से कम नहीं है। आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी आरोप लगाया कि उनकी बस्ती की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जब भी वे अपनी समस्या