फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन, VIDEO

नगर के इमिलिया स्थित काली मंदिर पर शनिवार को श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल के बीच सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ। कार्यक्रम में समिति के सदस्य रवि प्रकाश बरनवाल, अजय मिश्र ,डॉ राम गोपाल गुप्त ने विभिन्न स्वरों में सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। वहीं सदस्य अखिलेश यादव ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ आरती और भोग प्रसाद का वितरण किया गया। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख विनोदानंद महाराज ने कहा कि हनुमान जी महाराज बल, बुद्धि और विद्या के अगाध सागर रहते हुए भी अत्यंत सौम्य और सरलता की प्रतिमूर्ति है । वे रुद्र के अवतार तथा पवन के पुत्र हैं। कहा कि हनुमान जी महाराज सारा कार्य श्री रामचंद्र जी को सामने रखकर करते हैं और श्रेय भी स्वयं नहीं लेते थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनमोल राय, हरेंद्र यादव, आशीष प्रजापति, विकास विश्वकर्मा ,अमर सिंह कुशवाहा ,सत्यजीत राय ,ध्रुव नारायण गुप्ता, गिरधर गुप्ता ,मनीष वर्मा, अजित वर्मा ,रामप्रवेश चौहान ,बबलू गिरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें