फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस और नेहरू परिवार के आरक्षण विरोधी मानसिकता को दिखाता है राहुल गांधी का बयान: रामप्रवेश राजभर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए आरक्षण समाप्त करने वाले बयान को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तरफ से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जाकर कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की बात करके घोर निंदनीय कार्य किया है। राहुल को विदेशी धरती पर जाने के बाद राजनैतिक पागलपन का दौरा पड़ता है। कोई भी राष्ट्र भक्त नागरिक विदेशी धरती पर जाकर अपने देश के खिलाफ नहीं बोलता लेकिन राहुल गांधी विदेशियों के हाथ की कठपुतली बनकर नाच रहे हैं। लगातार अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। नेहरू परिवार हमेशा से सत्ता का भूखा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें