मऊ में मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का दौर जारी है। पुलिस ने मुख्तार के करीबी रिश्तेदार के नाम पर खरीदी गई जमीन को प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया। इस दौरान पहले मुनादी कराई गई और बाद में कुर्की की कार्रवाई हुई। बताते चलें कि मरदह निवासी अफजाल के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार अपराध जगत के अर्जित धन से संपत्ति अर्जित की है और भवन का निर्माण भी कराया है। दक्षिणटोला कोतवाली पुलिस के साथ राजस्व टीम द्वारा इन दोनों भूखण्ड को कुर्क करने की कारवाई हुई।