जनपदीय पुलिस द्वारा एसपी इलामारन जी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध चलाया गया। इसके तहत नगर के दस से ज्यादा धार्मिक स्थलों पर ड्रोन सर्वे किया गया।जहा तीन लाउड स्पीकर मानक के अनुरूप न मिलने पर उसे मानक के अनुसार कराया गया।इस दौरान एसपी के नेतृत्व में नगर में रूट मार्च भी निकाला गया।एसपी ने बताया कि मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की अनुमति हैं। मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया जा रहा हैं, साथ ही आवाज मानक के अनुरूप रखने को लेकर जिले के सभी बारह थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।