फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में पुलिस कर्मियों के कदमताल से गूंजा परेड ग्राउंड, एसपी ने किया निरीक्षण,video

मऊ जिले में एसपी कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेने के बाद कदमताल के साथ परेड शुरू हुआ, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। एसपी ने उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक और शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण सक्रिय दशा में अपने साथ रखें। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, चार पहिया व दोपहिया पीआरवी वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाईट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया। पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉंस टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया। परिसर की सभी व्यवस्था, बैरक और मेस में भोजन व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीओ लाइन सोम प्रकाश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें