मैं सरकार से मांग करता हूं कि घोसी लोकसभा पर विभिन्न बुनियादी समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा विशेष कृपा की जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जहां से सरकार चुनाव हार रही हो उस जिले या लोकसभा को उपेक्षित कर दें। यह बात बुधवार को शीत कालीन सत्र में घोसी सांसद राजीव राय ने कही। संसद का शीतकालीन सत्र में घोसी सांसद राजीव राय ने कोपागंज से कसारा मार्ग के खस्ताहाली का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे उपेक्षा का आरोप लगाया।साथ ही दोहरीघाट से मधुबन मार्ग के बदहाली का मुद्दा भी उठाते हुए दोनों सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। घोसी सांसद ने रेल मंत्री और रेल राज्य मंत्री पर कटाक्ष करते हुए करते अपने पत्रों पर अब तक कोई कार्यवाही न किए जाने के बाबत सवाल पूछा।साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि मऊ से जिन ट्रेनों के संचालन की मांग उनके द्वारा की गई है, उस पर जल्द कार्यवाही करते हुए अमल में लाया जाएगा।