सीबीएसई (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मऊ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस वर्ष आराध्या वर्मा ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। याशिका गुप्ता और प्रिया वर्मा ने 95.8%, अमन यादव एवं अमृता यादव ने 95.4%, जबकि गरिमा सिंह चौहान और साध्वी सिंह पटेल ने 95.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा दिव्यांशी पांडे, विवेक कुमार यादव, आयुषी राज (94.8%), आदित्य सोनकर, गरिमा गुप्ता, हिमांशी मौर्या (94.4%) सहित कुल 50 विद्यार्थियों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।