मऊ नगर के भीटी ओवरब्रिज के पास स्थित सेल्फी प्वाइंट के सामने सुरक्षा के दृष्टि से लगा पांच सीसीटीवी कैमरा बदहाल पड़ा हुआ है। कैमरे का खंभा क्षतिग्रस्त होकर हाईमास्ट लाइट के खंभे के सहारे लटका हुआ है। जहां कैमरे का एंगल भी सड़क पर होने के बजाय आसमान और जमीन पर हो गया है। ऐसे में कोई बड़ी घटना होने के बाद आखिर कार सीसीटीवी कैमरे का क्या महत्व रहेगा। लेकिन मजे कि बात यह है कि वहीं इसी रास्ते से शहर के आला अधिकारी भी आते जाते हैं। लेकिन उनकी नजरें भी इस पर कभी नही पड़ती है। इसके साथ ही यहां पर प्रतिदिन सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिसकर्मी, होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी तैनात रहते हैं। लेकिन उन्होंने भी इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को कभी नही दी।