बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिया जाएगा। हम बात नहीं करके दिखाते हैं। बसपा सरकार में सुरक्षा व्यवस्था का यह आलम था कि मैंने अपनी सरकार में अपने ही एमपी को आवास पर बुलाकर पुलिस से गिरफ्तार करवाया था। बसपा ने सारे समाज को भागीदारी दिया है, मुझे भरोसा हो गया है कि इस चुनाव में आपके सहयोग से जबरदस्त सफलता मिलेगी।