फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 06:23 PM IST

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूमकर नारेबाजी किया और एसडीएम के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने जनपद के सभी तहसीलों के बार अध्यक्ष और मंत्री को पत्र भेजकर एसडीएम के खिलाफ चल रहे कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन में सहयोग मांगा है। मुहम्मदाबाद गोहना अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद और मंत्री उमाशंकर यादव ने मऊ सदर, घोसी, मधुबन तहसील के बार और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री को पत्र भेज कर समर्थन की अपील किया है। तहसील के अधिवक्ता उप जिलाधिकारी न्यायालय में कार्य बहिष्कार और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर गत चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं। मुकदमा की फाइलों के निस्तारण में कानूनी गतिविधियों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक हमारा धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से धम्मवीरियो, अली इमदाद जैदी, आफताब आलम, अर्शे आलम, संजय शर्मा, सभ्य पाल, मुनव्वर अहमद, मुन्ना कुमार, राजेश सोनकर, गुलाबचंद आदि शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें